{"_id":"9dbd24fb032c55290a326cbd6ab117c1","slug":"ramvisram-was-played-at-the-venue-s-bomb-bomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रामविश्राम स्थल पर गूंजा रहा है बम-बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामविश्राम स्थल पर गूंजा रहा है बम-बम
kausambi
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
चरवा (ब्यूरो)। भगवान शिव की विशेष पूजा का महीना पुरुषोत्तम मास इन दिनों चल रहा है। इस पावन महीने पर राम विश्राम स्थल चरवा बाजार स्थित शिवमंदिर परिसर में इन दिनों बम-बम का जयघोष गूंज रहा है। यहां रोजाना जलाभिषेक के साथ ग्रामीण सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाने और उसकी विशेष पूजा में जुटे हैं। पंडित भूपेंद्र कुमार के सानिध्य में रोजाना गांववाले पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करते हैं। पंडित भूपेंद्र कुमार ने बताया कि औसतन एक दिन में गांववाले दो हजार से लेकर 2500 पार्थिव शिवलिंग बनाते हैं।
शाम को इन पार्थिव शिवलिंग का दूध, दही, गंगाजल, शहद, बिल्वपत्र आदि से विशेष अभिषेक किया जाता है। कहाकि पुरुषोत्तम मास में भोले भंडारी की विशेष पूजा और जलाभिषेक का अलग महत्व है। इस पूरे महीने तक शिवलिंग पर जलाभिषेक करके विधि विधान से पूजा करने से अवढरदानी सभी मनोरथ पूरे करते हैं। बता दें कि राम विश्राम स्थल स्थित शिवमंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में चरवा के अतिरिक्त आसपास के तमाम लोग भी पार्थिव शिवलिंग बनाने और पूजने के लिए रोजाना आते हैं।