{"_id":"670122ec5f5e8d3fb3051677","slug":"ramlila-committee-started-protest-against-the-chairman-accused-of-not-cleaning-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : चेयरमैन के खिलाफ रामलीला कमेटी ने शुरू किया धरना, सफाई न कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : चेयरमैन के खिलाफ रामलीला कमेटी ने शुरू किया धरना, सफाई न कराने का आरोप
Sat, 05 Oct 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:58 PM IST
सार
कमेटी के महामंत्री ने कहा कि चेयरमैन जानबूझकर सफाई नहीं करवा रहा है। पिछले साल भी सफाई नहीं कराई गई थी। इस वर्ष भी झाड़ू नहीं लगने से पूरे नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मचारियों को धमकी दी गई है कि झाड़ू लगाया तो वेतन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
नगर में सफाई न होने पर धरना देते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंझनपुर में रामलीला मैदान समेत पूरे नगर में साफ-सफाई और झाड़ू न लगने से नाराज रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने धरना शुरू कर दिया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कमेटी के महामंत्री ने कहा कि चेयरमैन जानबूझकर सफाई नहीं करवा रहा है। पिछले साल भी सफाई नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
इस वर्ष भी झाड़ू नहीं लगने से पूरे नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मचारियों को धमकी दी गई है कि झाड़ू लगाया तो वेतन नहीं मिलेगा। कमेटी के लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक सफाई नहीं कराई जाती है तब तक धरना जारी रहेगा और राम बारात, दुर्गा पूजा और मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन