{"_id":"699caaa5eab8760e3e0787e9","slug":"ramkishan-became-the-champion-of-the-state-level-wrestling-competition-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-137007-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: राज्य स्तरीय दंगल के चैंपियन बने रामकिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: राज्य स्तरीय दंगल के चैंपियन बने रामकिशन
Tue, 24 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में अपने-अपने दांव लगाते पहलवान। स्रोत- पहलवान
मध्यम प्रदेश का राज्य स्तरीय इनामी दंगल रविवार को जबलपुर के पनागर में आयोजित हुआ। इस दंगल में देशभर के करीब 80 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में कौशाम्बी के अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामकिशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 हजार रुपये व गदा की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राकेश सिंह व पनागर विधायक सुशील तिवारी रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हाथ मिलाकर मुकाबला शुरू कराया। दंगल का आयोजन पूर्व पार्षद मनोज पहलवान ने कराया। फाइनल व आखिरी मुकाबला 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार व गदा के लिए हुआ। मुकाबला रामकिशन पहलवान और पंजाब के जालंधर स्थित पंजाब केसरी अखाड़ा बाबा फ्लाई के शुभम पहलवान के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामकिशन ने शुभम को पटकनी दे दी।
बतादें कि दंगल में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। विजेता रामकिशन ने बताया कि उनका अगला दंगल नौ मार्च को मैसूर में प्रस्तावित है। वह इसकी तैयारी में लगे हैं।