फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rambabu Tiwari Case: Lawyers protested at the Collectorate, burnt the effigy of the police administration

Rambabu Tiwari Case: वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका, अखिलेश ने किया ट्वीट

Mon, 09 Jun 2025 02:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 02:24 PM IST
सार

किसान रामबाबू आत्महत्या प्रकरण मामले में सोमवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद पुतला दहन किया गया। प्रशासन पर मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
Rambabu Tiwari Case: Lawyers protested at the Collectorate, burnt the effigy of the police administration
कौशाम्बी में प्रदर्शन करने के बाद अधिवक्ताओं ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला। - फोटो : संवाद।

विस्तार

किसान रामबाबू आत्महत्या प्रकरण मामले में सोमवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद पुतला दहन किया गया। प्रशासन पर मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया गया। कलेक्ट्रेट पर मामले को लेकर काफी गहमा गहमी रही। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अधिकवक्ताओं ने पुतले के साथ जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम अखिलेश ने किया ट्वीट

रामबाबू आत्महत्या प्रकरण में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर तंज कसा है। कहा कि यूपी में प्रशासनिक नाकामयाबी की वजह से लोगों की जान जा रही है। कौशांबी में राजनीतिक रसूख रखने वालों के द्वारा लगाए गए झूठे मुकदमे ने किसी को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



 

लोंहदा गांव पहुंचे थानाध्यक्ष कड़ाधाम, बच्चों का लिया बयान
 

चर्चित किसान रामबाबू की मौत मामले में दो दरोगाओं के निलंबन व थानाध्यक्ष के लाइन हाजिर होने के बाद दुष्कर्म प्रकरण की फिर से जांच शुरू कर दी गई है। एसपी के निर्देश पर जांच कर रहे कड़ाधाम कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने रविवार को लोंहदा गांव पहुंच पांच बच्चों का बयान दर्ज किया।

सैनी कोतवाली के लोंहदा गांव में रामबाबू तिवारी की चार जून को जहर खाने से मौत हो गई थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में रामबाबू ने बेटे सिद्धार्थ को दुष्कर्म के फर्जी आरोप में जेल भेजे जाने के पीछे ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल व उसके सहयोगियों को दोषी ठहराया। बड़े बेटे अक्षय की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

दुष्कर्म पीड़िता के पिता सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, प्रधान व उसके भाई सहित तीन लोग अभी भी फरार हैं। इसे लेकर परिजन व ग्रामीणों ने दूसरे दिन हाईवे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। प्रदर्शन करने वाले सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित 10 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

 




रामबाबू की पत्नी ने सीएम योगी से मांगा इंसाफ

सोशल मीडिया के जरिए मामला सुर्खियों में आया तो सियासत गरमा गई। मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर इन्साफ मांगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव गृह को जांच के निर्देश दिए। घटना को लेकर आए भूचाल के चलते एसपी राजेश कुमार ने शनिवार की देर रात थानाध्यक्ष सैनी बृजेश करवरिया को लाइन हाजिर करते हुए पथरावां चौकी इंचार्ज आलोक राय व विवेचक को निलंबित कर दिया। दुष्कर्म प्रकरण की जांच थानाध्यक्ष कड़ाधाम को सौंपी गई।

रविवार को थानाध्यक्ष घटना की जांच करने लोंहदा गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ किया तो पता चला कि 27 मई को मृतक रामबाबू के भाई अनिल तिवारी के यहां रामायण कार्यक्रम था। उसमें चार-पांच बच्चों के साथ आठ वर्षीय बालिका भी प्रसाद लेने पहुंची थी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने उन चार-पांच बच्चों के घर पहुंचकर गोपनीय तरीके से बयान भी दर्ज किया।


 

रेल रोकने के लिए सैयद सरावां स्टेशन पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

लोहदा कांड को लेकर रेल रोको आंदोलन को लेकर सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के समीप किसान यूनियन की भारी भीड़ जमा। मौके पर रेलवे पुलिस समेत जिले की पुलिस मौजूद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा कांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने सोमवार को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दे रखी थी। सोमवार 11 बजे से सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के समीप किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी थी।

एहतियातन रेलवे पुलिस, चायल और सिराथू सीओ पुलिस बल के साथ रेलवे लाइन के दोनो तरफ निगरानी में जुट गए। वहीं, रेलवे पुलिस स्टेशन के आस पास लाइन की सुरक्षा में लगी हुई है। भाकियू जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के अगुवाई में सैकड़ो किसान अपनी महापंचायत की बैठक में मौजूद। कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह जल्द ही पहुंचने वाले हैं, उनके आने के बाद प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed