फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raju murder case accused arrested in police encounter, absconding prize winner shot in the leg

Kaushambi : राजू हत्याकांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, फरार चल रहे इनामी के पैर में लगी गोली

Mon, 28 Jul 2025 06:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 06:53 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव स्थित साठिया जंगल में सोमवार भोर पुलिस टीम ने राजू हत्याकांड के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Raju murder case accused arrested in police encounter, absconding prize winner shot in the leg
राजू हत्याकांड के आरोपी के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव स्थित साठिया जंगल में सोमवार भोर पुलिस टीम ने राजू हत्याकांड के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं घटनास्थल से तमंचा व कारतूस पुलिस ने कब्जे में लिया।

विज्ञापन

एयरपोर्ट कोतवाली के गांजा निवासी 30 वर्षीय राजू शुक्रवार शाम पिपरी कोतवाली के मखदूमपुर गांव स्थित शराब की दुकान की तरफ गया थ। वहां पहले से मौजूद रूपेश व उसके पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर राजू के सीने में गोली मार दी। राजू को चिकित्सकों ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बब्बू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता समरजीत व पुत्र रूपेश के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी राजेश कुमार ने मुख्य आरोपी रूपेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार भोर पुलिस गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रूपेश कहीं भागने के फिराक में है। वह साठिया जंगल की ओर देखा गया है। पुलिस फोर्स जंगल में पहुंच गई। घेराबंदी की तो रूपेश ने तमंचे से फायर शुरू कर दिया। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश करने वाले दो अन्य साथियों के भी नाम उजागर

मुठभेड़ के दर्ज किए गए मुकदमे के मुताबिक पुलिसिया पूछताछ में आरोपी रूपेश ने बताया कि मृतक राजू के साले सौरभ से उसकी रंजिश है। इसे लेकर उसने सौरभ के खिलाफ कुछ दिन पहले एयरपोर्ट थाना में केस भी दर्ज कराया था। सौरभ का बहनोई राजू भी कई बार रूपेश के पिता के साथ अभद्रता कर चुका था। इससे उसने अपने गांव के ही साथी शिवाकांत व सौरभ सिंह के साथ मिलकर राजू को रास्ते से हटाने का फैसला लिया।


शिवाकांत ने झांसा में लेकर राजू को घटना वाले दिन शराब पीने के लिए बुलाया। जहां रूपेश व सौरभ सिंह पहले से मौजूद थे। राजू के पहुंचते ही रूपेश ने उसे गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। पूर्व साजिश के अनुसार सौरभ सिंह व शिवाकांत ने दोनों को रोकना शुरू कर दिया। इस बीच रूपेश ने राजू को गोली मार दी। अब पुलिस साजिशकर्ता साथियों की तलाश में जुट गई है।

मुकदमे में पकड़े गए आरोपी रूपेश व उसके पिता समरजीत का नाम शामिल है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रूपेश अकेला नजर आ रहा है। उसने अपने दो साथियों का नाम बताया है। उनकी भी गतिविधि की जांच की जा रही है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। - अभिषेक सिंह, सीओ चायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed