{"_id":"5be721a6bdec22693e5a480e","slug":"raja-bhaiya-in-locknow-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास बनेगा राजा भइया का सम्मान समारोह: गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास बनेगा राजा भइया का सम्मान समारोह: गोपाल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजा भैय्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राजनीति में आम जनता के दिलों में राज करने वाले कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का सम्मान समारोह इतिहास बनेगा। यह बातें विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कही। एमएलसी अक्षय प्रताप शनिवार को कौशाम्बी आए थे। यहां समदा स्थित निजी गेस्ट हाउस में उन्होंने राजा भइया के समर्थकों संग बैठक कर सम्मान समारोह की सफलता को लेकर रणनीति बनाई।
अक्षय प्रताप ने कहा कि गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह, नेत्र शिविर, असहाय, बीमार लोगों की सेवा कर राजा भइया ने अपनी पहचान जन सेवक के रूप में बनाई है। इसी वजह से वह पांच बार से कुंडा के निर्दल विधायक रहे। 30 नवंबर को लखनऊ में उनका सम्मान समारोह रखा गया है। इसके संयोजक पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार व अध्यक्ष विनोद सरोज रहेंगे। उन्होंने मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मान समारोह में पहुंचने की अपील किया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।