{"_id":"579661154f1c1b2d6421e741","slug":"rain-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में घुसा बारिश का पानी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में घुसा बारिश का पानी, परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू ब्लॉक क्षेत्र का खोदायगंज गांव तालाब बन गया है। बारिश का पानी लोगों के घर के सामने भर गया है। ऐसे में लोगों को घर गिरने की चिंता सताने लगी है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं। लोगों का गांव में आना जाना दुश्वार हो गया है। लोगों ने जल निकासी के लिए ब्लॉक प्रमुख से शिकायत की। गांव के निरीक्षण के बाद ब्लॉक प्रमुख ने मामले से अफसरों को अवगत करा दिया है।
मलाकसद्दी ग्राम सभा के खोदायगंज गांव के बीच में तालाब है। तालाब काफी गहरा है।
पूरे गांव का गंदा पानी तालाब में जाता है। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से तालाब लबालब भर गया। इस दौरान लोगों के घरों के सामने पानी लगा तो ग्राम प्रधान संतोष चौरसिया ने नाली खोदवा दी। मगर लोगों को राहत नहीं मिली। इधर दो दिन से पानी बरसने से समस्या ने एक बार फिर सिर उठा लिया। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घरों के सामने पानी भरा है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को है, जिनके घर के दरवाजे तालाब की ओर खुलते हैं। जल निकासी नहीं होने से गांव की नालियों में भी पानी भरा है। गांव की सड़क पर भी पानी भरा है। जिसकी शिकायत पर सोमवार को ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर गांव में पहुंचे। लोगों के साथ मुलाकात कर उन्होंने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।