{"_id":"5f4960418ebc3e3cf76a4766","slug":"railways-started-piling-work-on-saini-road-kaushambi-news-ald2847838133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने शुरू किया सैनी रोड पर पाइलिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने शुरू किया सैनी रोड पर पाइलिंग का काम
विज्ञापन
Railways started piling work on Saini Road
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने शुरू किया सैनी रोड पर पाइलिंग का काम
सैनी रोड पर 12 और धाता रोड पर बनेगी आठ-आठ खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। कस्बे में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की पाइलिंग का काम शुरू हो गया है। रेलवे को अपने हिस्से के तीन पिलर बनाकर तैयार करने हैं। इसके लिए उसने 11 माह के लिए रेलवे क्रासिंग से यातायात बंद कर रखा है। उधर पाबंदी के बावजूद क्रासिंग से स्थानीय नागरिक पैदल आवागमन कर रहे हैं।
सिराथू में लाइलाज बन चुके जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम तकरीबन 80 फीसदी काम पूरा कर चुका है। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने तीन पिलर बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके लिए रेलवे ने रक्षाबंधन के दूसरे दिन से 11 माह के लिए रेलवे फाटक को बंद कर प्रतिबंधित कर दिया है। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता गिरीश चंद्र ने बताया कि सैनी रोड पर पाइलिंग का काम शुरू हो गया है। सैनी रोड पर अधिक लोड होने से 12 पाइल बनाए जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन बाद दूसरी मशीन धाता रोड पर पाइलिंग के लिए आ जाएगी। इससे एक साथ दो पाइलिंग का काम शुरू हो जाएगा।