{"_id":"65b8331a52fe43d2b300f564","slug":"railway-officers-came-into-action-got-the-overbridge-road-repaired-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-107886-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हरकत में आए रेलवे अफसर, दुरुस्त कराई ओवरब्रिज की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हरकत में आए रेलवे अफसर, दुरुस्त कराई ओवरब्रिज की सड़क
Tue, 30 Jan 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
संयारा स्थित ओवर ब्रिज की सड़क का भरा गया गड्ढा। संवाद
तहसील क्षेत्र के सयांरा रेलवे फाटक पर बने रेलवे ओवरब्रिज की उखड़ी हुई सड़क की सोमवार को रेलवे के अफसरों ने मरम्मत करा दी। सड़क के गड्ढे को भरा गया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा, लेकिन बाद में आवागमन शुरू हो गया।
सयांरा रेलवे क्राॅसिंग पर 40 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था। जुलाई-2020 में यह पुल आवागमन के लिए चालू किया गया था। इसके तीन माह के अंदर ही पुल में एक जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
सेतु निगम के आनन-फानन सड़क को ठीक करा दिया था। इस बार रेलवे के हिस्से में बनी सड़क में गड्ढा हो गया। गड्ढे की वजह से पुल की स्लेप में पड़ी सरिया भी दिखने लगी थी। इस वजह से लोग पुल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस खबर काे ‘रेलवे ओवरब्रिज की सड़क पर होने लगे गड्ढे, गुणवत्ता पर उठे सवाल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो रेलवे के अधिकारी हरकत में आए। कुछ देर के लिए यातायात रुकवाकर सड़क की मरम्मत कराई गई।
रेलवे के उप परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करा दिया गया है। गड्ढा छोटा ही था, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। निगरानी के निर्देश दिए गए थे।