फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   railly organised for voting

मतदाता जागरूकता को आयोजित हुई रैली और प्रतियोगिताएं

Sun, 17 Mar 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/अजुहा। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके लिए स्कूल-कालेजों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अजुहा के हनुमान इंटर कालेज और कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कालेज  में जागरूकता रैली निकालने के साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। प्रतियोगिता के  विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर चलो मतदान करें नामक शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौ के आर्यन गुप्ता को प्रथम स्थान, आस्था त्रिपाठी को दूसरा और किरन देवी को तीसरा स्थान मिला है। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरन त्रिपाठी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रामशंकर सिंह, आदित्य द्विवेदी, अनुपम पांडेय, रामहित त्रिपाठी, एसबी सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। इसी प्रकार अजुहा स्थित हनुमान इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य ब्रजेश चंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉलेज से निकली रैली भोला चौराहा, लाई मंडी,  सायरी माता चौराहा, सब्जी मंडी, सनई मंडी होते हुए जीटी रोड पर पूर्व चेयरमैन राजाराम वैश्य के दरवाजे पहुंची। जहां पूर्व चेयरमैन ने स्कूली बच्चों का स्वागत किया और जलपान कराया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चे आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे। वोट की चोट जरूरी है, लोकतंत्र की मजबूरी है आदि नारे भी लगाए गए।  रैली में बच्चों के साथ ही लखन लाल, घनश्याम, शेरसिंह आदि शिक्षक व नगर के लोग मौजूद रहे। इसके बाद विद्यालय में आयोजित हुई निबंध व रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज के कुलदीप को प्रथम स्थान, हनुमान इंटर कालेज के मनीष कुमार को दूसरा स्थान आशीष कुमार को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में दयानंद सरस्वती इंटर कालेज की  वैशाली, अनु, उन्नति और संजना को प्रथम स्थान मिला। रीना, मधु देवी, रेनू प्रजापति, शायमा परवीन व साधना देवी को दूसरा स्थान व नीशू, चंचल मौर्य, सुधा, लक्ष्मी व राधा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed