फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ragini became Rahul for lover gender changed In Kaushambi love affair

प्रेमी के लिए राहुल से बनी रागिनी: लिंग परिवर्तन के बाद मंदिर में भरी मांग, संबंध बनाए; पर अब अपनाने से इनकार

Tue, 04 Jul 2023 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Jul 2023 11:30 AM IST
सार

यूपी के कौशांबी जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने प्रेमी के लिए लिंग परिवर्तन करा दिया। प्रेमी ने मंदिर में मांग भर दी। शारीरिक संबंध भी बनाए। अब वह उसे अपनाने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
Ragini became Rahul for lover gender changed In Kaushambi love affair
राहुल से बनी रागिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशाम्बी कोतवाली इलाके के राहुल ने आरोप लगाया है कि वह अपने प्रेमी के लिए राहुल से रागिनी बन गई। प्रेमी ने उसका लिंग परिवर्तन कराने के बाद मंदिर में मांग भी भरी। शारीरिक संबंध बनाए। अब अपनाने से इनकार कर रहा है। पुलिस से शिकायत की। लेकिन मामला यह फंसा है कि मुकदमा की किस धारा में लिखा जाए।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि वह नौटंकी में नाचने का काम करता था। वर्ष 2016 में पड़ोसी गांव के युवक ने उसे प्रेम-प्रसंग में फंसाया। पत्नी बनाकर रखने का वादा कर कई बार कुुकर्म किया। इसके बाद उसे बेहोश कर किसी अस्पताल में ले गया और धोखे से लिंग परिवर्तन करा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कई साल साथ गुजारने के बाद अब प्रेमी से पति बने युवक ने उससे दूरी बना ली। फोन पर बात भी नहीं करता है। पति के घरवाले उसके यहां से जबरन छह लाख रुपये भी ले गए। उसे धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर महेश चंद्र का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। राहुल से रागिनी बने युवक ने कुकर्म की बात कही है। लेकिन वह यह नहीं बता पा रही है कि सर्जरी किस अस्पताल में कराई गई। मामला पेचीदा है। वरिष्ठ अफसरों के संज्ञान में लाया गया है। मामले की जांच के बाद उचित धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

लिंग परिवर्तन में तकरीबन डेढ़ साल का समय लगता है। इसके लिए न्यूरोलाॅजिस्ट, मनोवैज्ञानिक, प्लास्टिक सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ का पैनल मरीज की काउंसलिंग करता है। काउंसलिंग के आठ से दस सेशन होते हैं। मनोचिकित्सक की मुहर के बाद ही प्रक्रिया शुरू होती है। करीब छह माह तक हार्मोंस बदलने की प्रक्रिया चलती है। फिर सर्जरी की जाती है। जो बेहद जटिल होती है।
- डॉ. मोहित जैन, विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed