फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pushpank mishra became topper in cbse high school

नवोदय के पुष्पांक आए अव्वल

Thu, 16 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
pushpank mishra became topper in cbse high school
pushpank mishra became topper in cbse high school - फोटो : KAUSHAMBI
सीबीएसई ने इंटरमीडिएट के बाद बुधवार को हाईस्कूल का भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में नवोदय विद्यालय टेंवा के पुष्पांक मिश्र 95.20 फीसदी अंक हासिल कर अव्व्ल रहे। जबकि केपीएस भरवारी के श्रेयांश रस्तोगी 95 प्रतिशत व नवोदय के अलेमा रेहान ने 94.60 फीसदी अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। एमवी कानवेंट स्कूल कोइलहा के वसी दिवाकर 94.30 व केपीएस कशिया की प्रज्ञा केसरवानी 94.20 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे और पांचवे पायदान पर रहे। सभी विद्यालयों में सफल मेधावियों का प्रतिशत बेहतर होने से संस्थान और विद्यार्थी गदगद हैं।
विज्ञापन

दोआबा में दर्जन भर से ज्यादा विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संचालित हो रहे हैं। सोमवार को बोर्ड ने इंटरमीडिएट के नतीजे देख हाईस्कूल के मेधावियों को भी बेहतर परिणाम की उम्मीद थी। बुधवार को परिणामों की घोषणा हुई तो अनुमान सच साबित हुए। ज्यादातर विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में भी जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा और कौशाम्बी पल्कि स्कूल के मेधायवियों का दबदबा रहा। नवोदय के प्रिंसिपल विमल कुमार मिश्र के मुताबिक कॉलेज पुष्पांक मिश्र ने 95.20 फीसदी अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया है। इसी विद्यालय के अलेमा रेहान ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में पंजीकृत सभी 83 विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ सफल रहे।
विज्ञापन

जबकि कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी के श्रेयांश केसरवानी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। कॉलेज की प्रिंसिपल सीमा पवार ने बताया कि विद्यालय के अधिकतर बच्चे 90 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में सफल हुए हैं। प्रबंधक व चायल क्षेत्र के विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मेधावियों को शुभकामनाएं दी। एमवी कानवेंट स्कूल कोइलहा के वसी दिवाकर ने 94.30 प्रतिशत के साथ चौथे व केपीएस कशिया की प्रज्ञा केसरवानी ने 94.20 फीसदी अंक हासिल कर पांचवा स्थान हासिल किया। रिजवी कॉलेज करारी अयाज ने 94.16 फीसदी अंक के साथ कॉलेज टॉप और जिले में छठवां स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक कर्रार हुसैन व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने छात्र छात्राओं को उनकी सफलता की बधाई दी। कौशांबी पब्लिक सय्कूल कसिया की प्रज्ञा केसरवानी 94.20 प्रतिशत ने कॉलेज टॉप किया। प्रिंसिपल ओमप्रकाश ने बताया कि कॉलेज 84 छात्र-छात्राओं में 70 सफल हुए हैं। भरवारी के भवन्स मेहता विद्याश्रम के तसनीम नाज 91 फीसदी अंकों के साथ कॉलेज टॉप किया। प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

pushpank mishra became topper in cbse high school

pushpank mishra became topper in cbse high school- फोटो : KAUSHAMBI

pushpank mishra became topper in cbse high school

pushpank mishra became topper in cbse high school- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed