{"_id":"678bf540a2c569c89e01d4b5","slug":"property-of-those-accused-of-gang-rape-of-woman-will-be-confiscated-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121168-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की कुर्क होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की कुर्क होगी संपत्ति
विज्ञापन
जालौन जिले की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों की संपत्ति अब कुर्क की जाएगी। अदालत से आदेश लेकर आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। जल्द हाजिर न होने पर अदालत से आदेश लेकर कुर्की की जाएगी।
जालौन की एक महिला कोखराज थाना क्षेत्र में रहती है। उसने 29 सितंबर 2024 को सैनी कोतवाली के केसरिया निवासी नितिन, सत्यम, रंजीत, सुशील, अंजली व कड़ा धाम थाना कोतवाली के माजिदपुर निवासी ननका के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी अंजली से उसकी दोस्ती थी। बीमारी का इलाज कराने के बहाने अंजली उसे साथ लेकर गई थी। रास्ते में उसके साथियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया।
कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि एक आरोपी नितिन को गिरफ्तार किया जा चुका है। रंजीत ने उच्च न्यायालय से अरेस्ट स्टे ले रखा है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। अदालत से आदेश लेकर 15 जनवरी को उनके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है। शीघ्र ही हाजिर नहीं हुए तो न्यायालय से आदेश लेकर संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।