फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   programme in majhanpur

लैपटॉप मिलते ही खिले छात्र और छात्राओं के चेहरे

Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
programme in majhanpur
programme
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 87 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले करीब 194 मेधावियों को मंगलवार को लैपटॉप मिला। कलेक्ट्रेट में वितरण कार्यक्रम में लैपटॉप पाने वाले छात्र-छात्राएं खिलखिला उठे। प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को लैपटाप बांटने की योजना लागू की।
विज्ञापन


पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 87 फीसदी से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले जनपद के मेधावियों का चयन लैपटाप के लिए किया गया है। मेधावियों को लैपटाप देने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट में कार्यक्रम हुआ। दो दिनी इस आयोजन के पहले दिन 194 छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें हाईस्कूल के तकरीबन 127 और इंटरमीडिएट के 67 छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।  लैपटॉप हाथों में आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। डीआईओएस ने बताया कि लैपटॉप वितरण बुधवार को भी किया जाएगा। दो दिन के वितरण के बाद बचे छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने के लिए अगली तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed