फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   programme in karari

कन्या विद्याधन से आगे की पढ़ाई में नहीं आएगी बाधा

Sat, 03 Sep 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 03 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की सपा सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करारी स्थित रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में शुक्रवार को किया गया। अफसरों ने प्रदेश सरकार द्वारा छात्राओं, महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कई पात्र महिला को योजनाओं का लाभ दिया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम अखंड प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आधी आबादी के प्रति समर्पित है। पढ़ाई, स्वास्थ्य से लेकर उन्हें समाजवादी पेंशन, सुरक्षा आदि के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने करीब 30 लड़कियों को कन्या विद्याधन का चेक दिया। बतौर विशिष्ट अतिथि एसपी वीके मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 टोल फ्री नंबर संचालित कर रखा है। एक फोन पर संबंधित स्थान पर पुलिस का पहुंचना तय है। जिला समाज कल्याण अधिकारी केके तिवारी ने कहा कि समाजवादी पेंशन आज महिलाओं की खुशहाली लौटा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधवा महिलाओं को पेंशन देकर उन्हें जीने की राह दिखाई है। सीडीपीओ सुधा रघुवंशी ने महिलाओं का सम्मान किया। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर ठोस कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


हौसला पोषण योजना आज गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। एसआई सीमा सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नारी शिक्षा, सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम सराहनीय हैं। इस मौके कालेज के प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी, कालेज की प्रिंसिपल लुब्ना फात्मिा, डा.रिजवी डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य आईएम आजमी, जफरुल हसनैन, चांद रिजवी, संजय जायसवाल, सुनील जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारी सुरक्षा और सम्मान समारोह में छह गर्भवती महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इन महिलाओं को मुख्य सेविका आशा देवी और सीडीपीओ सुधा रघुवंशी ने हौसला पोषण मिशन के तहत भोजन कराया। शबीना बेगम ने कहा कि हौसला पोषण मिशन योजना गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश सरकार के प्रयास से चलाई गई योजना से न केवल महिलाओं बल्कि पेट में पलने वाले शिशु का स्वास्थ्य भी सुधर रहा है। पूजा देवी ने कहा कि हौसला पोषण मिशन योजना गर्भवती महिलाओं की ताकत बन रही है। इस दौरान गायत्री देवी, फमीदा बेगम समेत छह गर्भवती महिलाएं सम्मान से खुश हो गईं।


प्रदेश सरकार और अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को कन्या विद्याधन का चेक डीएम अखंड प्रताप सिंह ने वितरित किया। सानिया सिद्दीकी, शमीमा, रोशनी फात्मा, सकीना, मौसमी केसरवानी, प्रियंका सिंह, अले जेहरा, साइना इरफान, सादाब समीम, आसमा जावेद, शिवानी यादव, पूजा केसरवानी, सौम्या केसरवानी समेत 30 छात्राओं को 30-30 हजार रुपए का चेक मिला। चेक मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। सानिया सिद्दीकी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा मुहैया कराई गई कन्या विद्याधन की धनराशि प्रोत्साहन दे रही है। इस योजना से छात्राओं को आगे की पढ़ाई में धन की बाधा नहीं आएगी। प्रियंका सिंह ने कहा कि कन्या विद्याधन गरीब छात्राओं की पढ़ाई का आधार बन रहा है। आसमा जावेद ने कहा कि कन्या विद्याधन छात्राओं के लिए लाभदायक है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed