{"_id":"5a7b4bc04f1c1bca798b85c7","slug":"programme-in-barrakatpur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमुटाव भुलाकर एकजुट होना होगा: राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमुटाव भुलाकर एकजुट होना होगा: राजभर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। मूरतगंज ब्लॉक के बरक्कतपुर गांव में बुधवार को राजा सुहेलदेव की जयंती का आयोजन भारतीय क्रांति रक्षक पार्टी द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन मंत्री ओम प्रकाश राजभर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने किया।
मंत्री ने कहा कि समाज के लोग राजा सुहेल देव के वंशज हैं। समाज व पार्टी के उत्थान के लिए सभी लोगों को मनमुटाव भुलाकर एकजुट होना होगा। बगैर एकजुटता के पार्टी व समाज के लोगों का उत्थान नहीं हो सकता। इस मौके पर भारतीय क्रांति रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह राज पासी ने सुहेलदेव समाज पार्टी में विलय किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में रमेश देव, लवकुश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, पुष्पा देवी, जितेंद्र सोनकर, शैलेंद्र राज पासी, दीनानाथ कोरी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।