फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   problem increase

आसमान से बरसने लगी आग

Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 06 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
problem increase
problem
अबकी गर्मी पिछला सारा रिकार्ड तोड़ने पर आमादा है। चैत में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। आसमान से आग बरसने लगी है। गर्मी से जनजीवन पर विपरीत असर पड़ने लगा है। अभी अप्रैल की शुरूआत है, लेकिन पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। जबकि अप्रैल में आम तौर पर अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं इस साल 2 अप्रैल से ही पारा 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आसमान से अभी से आग बरसने लगी। सुबह 9 बजते-बजते धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लोग बताते हैं कि ऐसी गरमी और तेज धूप तो जून में होती थी।
विज्ञापन


मंगलवार को गर्मी इतनी तेज थी कि लोगों को जेठ का एहसास होने लगा। दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार रहा। धूप से बचने के लिए पूरा बदन ढकने को मजबूर दिखे। लोगों को कहना है कि गर्मी का अभी यह हाल है, तो मई- जून में क्या होगा? अप्रैल के पहले सप्ताह में ही शुरू हुई भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत देने के लिए अब तक कोई भी इंतजाम चौराहों, बाजार, बस अड्डों पर नहीं दिख रहा है। मंझनपुर में ही देखें तो का इंतजाम नहीं होने से लोग दुकानों से खाद्य पदार्थ खरीदकर खाने के बाद पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed