{"_id":"5925dadf4f1c1ba93e536cc7","slug":"problem-in-chayal-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से एक और बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से एक और बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 25 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को असवां गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि शिकायत के बाद भी गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं भेजी गई।
चायल के मोहब्बतपुर असवां गांव में सप्ताह भर से लोग डायरिया से परेशान हैं। घर-घर लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। गांव के सरोज कुमार की दो वर्षीय बेटी कनक मंगलवार रात अचानक बीमार हो गई। तेज बुखार के साथ आधी रात बच्ची उल्टी-दस्त से कराह उठी। बच्ची की हालत गंभीर देख घर वाले उसे नजदीक में ही एक चिकित्सक के पास ले गए। बच्ची की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर डायरिया से पीड़ित बच्ची की इलाज के दौरान के मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को दी गई थी। इसके बाद भी कोई चिकित्सक गांव नहीं पहुंच रहा है। पखवारे भर के भीतर कौशाम्बी में डायरिया से करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।