फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Private schools force students to buy uniforms and books from designated shops

ड्रेस व किताबें तय दुकानों से लेने को मजबूर करते हैं निजी स्कूल : गौरव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Private schools force students to buy uniforms and books from designated shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंझनपुर। कांग्रेसियों ने जिले के निजी स्कूलों में अवैध तरीके से धन उगाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देते हुए इसपर रोक लगाए जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि निजी स्कूलों को लूट का तंत्र बना दिया गया है। यहां न सिर्फ मनमानी फीस वृद्धि हो रही है बल्कि किताबें व ड्रेस आदि की दुकानें भी चलाई जा रही हैं। तय दुकानों से ही अभिभावकों पर सामग्री खरीदने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

चायल के पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि इस महंगाई में जहां एक तरफ अभिभावकों के लिए अपना घर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर स्कूलों का लूट तंत्र गरीबों की जेब खंगाल रहा है। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान श्याम मूर्ति, अर्श खुर्शीद, राजेंद्र त्रिपाठी, राम बहादुर त्रिपाठी, अलकमा उस्मानी, आशीष मिश्रा, अमित द्विवेदी आजाद, बालेंद्र यादव, कौशलेश द्विवेदी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed