{"_id":"5c6c4fecbdec2208d27b2057","slug":"private-lineman-s-death-reports-on-contractor-including-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट लाइनमैन की मौत में ठेकेदार समेत नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट लाइनमैन की मौत में ठेकेदार समेत नौ पर रिपोर्ट
Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
electricity wire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव में रविवार को करंट की चपेट में आकर मौत का शिकार हुए प्राइवेट लाइनमैन के मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई लाइनमैन के पिता की तहरीर पर की है।
सदर कोतवाली के रामपुर मड़ूकी गांव का अमित कुमार (20) पुत्र लखन लाल निजी लाइनमैन था। जिले में फीडर सेप्रेशन का काम कराने वाली कंपनी बीटीएल के ठेकेदार अरविंद कुमार उससे दिहाड़ी पर काम करा रहा था। रविवार को रघवापुर गांव में लाइन जोड़ने का काम हो रहा था। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना शट डाउन लिए ही अमित को पोल पर चढ़ा दिया। इसकी वजह से वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने सोमवार को अमित के पिता लखन लाल की तहरीर पर ठेकेदार अरविंद कुमार, एसपी तिवारी, रामानुज, स्वामी शरण, शिव लाल व चार लाइनमैनों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।