फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Private hospital nurse kidnapped as she left home for duty

Kaushambi News: ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली निजी अस्पताल की नर्स का अपहरण

Thu, 04 Jan 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Private hospital nurse kidnapped as she left home for duty
ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली निजी अस्पताल की नर्स का अपहरण
विज्ञापन

- करारी कोतवाली में पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस छानबीन में जुटी
करारी। ड्यूटी के लिए मंझनपुर जाने की बात कहकर घर से निकली एक निजी अस्पताल की नर्स का मंगलवार को अपहरण हो गया। बुधवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

करारी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स है। मंगलवार की शाम वह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकली थी। उसके पिता उसे करारी में ई-रिक्शे पर बैठाकर घर वापस चले आए थे। वह अस्पताल पहुंची या नहीं, यह जानने के लिए एक घंटे बाद परिजनों ने उसे फोन मिलाया। नर्स ने फोन रिसीव नहीं किया। इसे लेकर पूरी रात परिजन परेशान रहे। बुधवार की सुबह परिजनों ने अस्पताल जाकर पता किया तो बताया गया कि नर्स अस्पताल आई ही नहीं थी। सुबह एक अनजान नंबर से युवती ने अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया। बताया कि उसका अपहरण हो गया है। उसे इंदौर में रखा गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है युवती के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लग रहा। अपहरण का मामला नहीं लग रहा है। युवती किसी परिचित के पास है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed