फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prisoner hanged himself in district jail, was serving sentence for rape

कौशांबी : जिला कारागार में पेड़ से फांसी लगाकर कैदी ने दी जान, दुष्कर्म के मामले में हुआ था गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

जुलाई 2022 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कारागार प्रशासन के मुताबिक दुष्कर्म का आरोप लगने से पिंटू काफी परेशान था। उसका कहना था कि मुझे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है।

विज्ञापन
Prisoner hanged himself in district jail, was serving sentence for rape
Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

जिला कारागार में शनिवार की रात किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी लाश नीम के पेड़ से लटकी मिली। कारागार प्रशासन ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करारी कोतवाली के नौबस्ता गांव निवासी पिंटू पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा दर्ज था।

विज्ञापन



जुलाई 2022 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कारागार प्रशासन के मुताबिक दुष्कर्म का आरोप लगने से पिंटू काफी परेशान था। उसका कहना था कि मुझे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। इसे लेकर वह काफी तनाव में था। शनिवार की शाम उसने खाना भी नहीं खाया। रात तकरीबन आठ बजे जेल परिसर स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होते जेल में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed