फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Principal in-charge suspended for not showing interest in teaching work

Kaushambi News: शिक्षण कार्य में रुचि नहीं दिखाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Principal in-charge suspended for not showing interest in teaching work
नेवादा के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक को शिक्षक की शिकायत के बाद बीएसए ने निलंबित कर दिया। उन पर शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने, लैंगिक उत्पीड़न करने समेत कई आरोप लगे हैं। वहीं, जांच बीईओ सिराथू को सौंपी गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक को सरसवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनसुरी से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद में तैनात रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक अंशुमान सिंह को शुक्रवार को बीएसए ने विद्यालय की शिक्षक की शिकायत पर निलंबित कर दिया है। प्राथमिक जांच के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है। बीएसए डाॅ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका आराधना तिवारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य में रुचि नहीं, धमकाने, लैंगिक उत्पीड़न व अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी करने समेत 13 आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोपों को मनगढ़त बताते हुए कहा कि शिक्षक विद्यालय नहीं आना चाहती हैं। उनको विद्यालय आने के लिए कहा जा रहा है। इस पर वह तमाम आरोप लगा रही हैं। प्रकरण की जांच बीईओ सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह को दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच के संबंध में उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। अगर उनको जांच अधिकारी नामित किया गया है तो साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed