फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   primery school kaushambi

सरकारी स्कूल में लगा गंदगी का अंबार

Sun, 24 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 24 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
primery school kaushambi
other
 ब्लॉक मूरतगंज के इब्राहिमपुर नौगीरा स्थित एक विद्यालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के मवेशी बंधे होने के कारण बच्चों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिसके चलते ग्रामीणों में गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन


मूरतगंज ब्लॉक के इब्राहिमपुर नौगीरा का प्राथमिक विद्यालय पूर्ण रूप से अतिक्रमण का शिकार हो चुका है। विद्यालय परिसर में ग्रामीणों द्वारा अपने मवेशी बांधे जा रहे है। विद्यालय में लगे हैंडपंप में लोग अपनी बकरियां बांध दे रहे हैं। इससे बच्चों को पानी पीने में काफी कठिनाइयों का सामना कराना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि कई बार ग्रामीणों को मवेशी बांधने के लिए मना किया गया लेकिन वह मना करने पर लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते है।
विज्ञापन


अध्यापकों ने इसकी शिकायत अनेकों बार शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्र्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed