{"_id":"5d39a6708ebc3e6cf805efce","slug":"primary-school-kaushambi-news-ald25036584","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इस बार भी शिक्षकों का रहेगा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इस बार भी शिक्षकों का रहेगा संकट
विज्ञापन

नए सत्र में 65 नए स्कूलों का हुआ है चयन
325 शिक्षकों के सापेक्ष महज 221 ने ही दिया है साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में इस बार भी शिक्षकों की संख्या पूरी होती नहीं दिख रही है। नव सृजित 65 नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों में तैनात होने वाले 325 शिक्षकों के सापेक्ष महज 221 शिक्षकों ने इंटरव्यू में हिस्सा लिया। अब विभाग दोबारा आवेदन निकलने का मन बना रहा है।
दोआबा में अब अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या 42 से बढ़कर 107 हो गई है। इस बार 55 प्राथमिक व 10 जूनियर हाईस्कूल को अंग्रेजी माध्यम का किया गया है। पिछले बार संचालित किए गए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की संख्या पूरी नहीं हो सकी थी। अब नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए 325 अध्यापकों की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों विज्ञप्ति निकाली थी। जिसमें 370 अध्यापकों ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में चयन के लिए लिखित परीक्षा दी। परीक्षा में 260 अध्यापक सफल हुए। इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। जिसमें 35 अध्यापकों ने साक्षात्कार ही नहीं दिया। ऐसे हालात में विभाग के सामने इंग्लिश मीडियम स्कूलों में मानक के सापेक्ष अध्यापकों की तैनाती का संकट खड़ा हो गया है। सरकारी मानक पर गौर करें तो 40 छात्र संख्या पर एक अध्यापक की नियुक्ति की जानी है। पर, पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विभाग के पास मानक पूरा करने का कोई विकल्प नहीं बचा है।
जुलाई बीता, सिर्फ बटा जूता मोजा
मंझनपुर। जुलाई माह बीतने वाला है लेकिन जिले के परिषदीय स्कूलों में पढने वाले बच्चों को शत-प्रतिशत यूनीफार्म बांटा नहीं जा सका है। विभाग का दावा है कि जूता-मोजा का वितरण शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। महीने के अंत तक यूनीफार्म वितरण का काम भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इनका कहना है
इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की तैनाती का प्रयास है। मानक के सापेक्ष शिक्षक कम है। दोबारा विज्ञिप्त प्रकाशित कराकर आवेदन मांगे जाएंगे। बाद में शिक्षकों को स्कूलों में तैनात किया जाएगा।
अरविंद पटेल, प्रभारी बीएसए