{"_id":"6a4576dad9a5b90a430c22ae","slug":"prices-of-potatoes-onions-and-tomatoes-doubled-in-15-days-kitchen-budgets-disrupted-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-143962-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 15 दिनों में दोगुने हुए आलू, प्याज और टमाटर के दाम, रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 15 दिनों में दोगुने हुए आलू, प्याज और टमाटर के दाम, रसोई का बजट बिगड़ा
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे के पास दुकान में रखीं सब्जियां। संवाद
सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों की थाली का स्वाद बिगाड़ रहे हैं। महज 15 दिनों में टमाटर, प्याज और आलू के दाम दोगुने हो गए हैं। दामों में बढ़ोतरी से लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
जो टमाटर जून के पहले सप्ताह में 25 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी तरह आलू के दाम 10 रुपये से बढ़कर 20 रुपये प्रति किलो और प्याज की कीमत 20 रुपये से सीधे 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
बाजार में खरीदारी करने आईं महिला गायत्री देवी ने बताया कि जून महीने के शुरुआत से ही सब्जियां लगातार महंगी मिल रही हैं।
वहीं, सब्जी विक्रेता बिक्कू अग्रहरि ने बताया कि गर्मी की वजह से सब्जियां तेजी से खराब हो रही हैं। इससे उनका रखरखाव करना बेहद कठिन हो गया है।
स्थानीय दुकानदार सब्जियां मुंडेरा स्थित नवीन सब्जी मंडी और भरवारी मंडी से माल लाते हैं। इन मंडियों में थोक दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। साथ ही माल भाड़ा खर्च भी काफी बढ़ गया है। इस कारण सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सब्जियों के बढ़े हुए दाम की सूची
सब्जी की किस्में पहले (रुपये प्रति किलो) अब(रुपये प्रति किलो)
नेनुआ 15 30
टमाटर 25 50
प्याज 20 40
आलू 10 20
अदरक 100 200
करेला 20 50