{"_id":"687bee5d50084261500ef2c0","slug":"prices-of-kiwi-and-dragon-fruit-a-panacea-for-fever-patients-fall-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-128109-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बुखार पीड़ितों के लिए रामबाण कीवी व ड्रैगन फ्रूट की कीमतों में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बुखार पीड़ितों के लिए रामबाण कीवी व ड्रैगन फ्रूट की कीमतों में गिरावट
Sun, 20 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। वैसे तो कीवी व ड्रैगन फ्रूट के अधिक मूल्य के कारण बहुत कम लोग इसका सेवन करते हैं लेकिन संक्रामक बुखार पीड़ितों के लिए यह रामबाण साबित हो रहा है। बीते 10 दिन से दोनों फलों के दाम में कमी आई है। नतीजतन लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता (प्लेटलेट्स) बढ़ाने के लिए इसका सेवन आसानी से कर रहे हैं।
मौसमी फलों का सिलसिला शुरू होता है तो लोग खूब खरीद कर खाते हैं लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जिनकी कीमतें हमेशा बढ़ी रहती हैं। इनमें से कीवी व ड्रैगन फ्रूट भी शामिल है। बाजार में ड्रैगन फ्रूट आम तौर पर 100 से डेढ़ सौ रुपये का एक मिलता है। जबकि, कीवी फल 100 रुपये में तीन मिलता है।
नतीजतन, इस फल को लोग डेंगू, मलेरिया और टायफाइड व अन्य संक्रमित रोग होने पर ही प्रयोग करते हैं। चिकित्सक भी इन्हीं दोनों फलों के सेवन की सलाह देते हैं। ऐसे में मजबूरन लोग महंगा फल खाते हैं लेकिन बीते 10 दिन में दोनों फलों की कीमत में कमी आई है।
विज्ञापन
फल विक्रेता इरफान ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट इन दिनों 70 से 80 रुपये में एक और 100 रुपये में चार कीवी बिक रही है। वायरल फीवर से ग्रसित लोगों के अलावा आम जन भी इसे खरीद रहे हैं और सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं।