फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Preventing people from visiting Ayodhya for the darshan and worship of the deity is unfortunate Gurav Pandey

भगवान के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या जाने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण : गौरव पांडेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preventing people from visiting Ayodhya for the darshan and worship of the deity is unfortunate Gurav Pandey
हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं 
अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए प्रस्तावित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने जा रहे कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मंगलवार को पुलिस ने उनके घरों पर ही रोक दिया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले थे।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने उन्हें नगर पंचायत चरवा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी कई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके निवास पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव पांडेय ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या जाने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते रहेंगे।

हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में रामबहादुर त्रिपाठी, मनोज सिंह पटेल, दीपक पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, सचिन पांडेय, जयप्रकाश जायसवाल और निक्की पांडेय सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed