फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Preparations were being made for elder brother's marriage, younger one died due to electric shock

Kaushambi : बड़े भाई के शादी की हो रही थी तैयारी, छोटे की करंट से मौत, खुशियां मातम में बदलीं

Wed, 31 Jan 2024 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 06:13 PM IST
सार

सरायअकिल कोतवाली के धारूपुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि बड़े बेटे कल्लू की 13 फरवरी को शादी है। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। मंगलवार रात अचानक घर की बिजली खराब हो गई। छोटा बेटा भैयाराम (22) बिजली का तार जोड़ रहा था।

विज्ञापन
Preparations were being made for elder brother's marriage, younger one died due to electric shock
भैयाराम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़े भाई की शादी की तैयारी में जुटे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। सरायअकिल कोतवाली के धारूपुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि बड़े बेटे कल्लू की 13 फरवरी को शादी है। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। मंगलवार रात अचानक घर की बिजली खराब हो गई। छोटा बेटा भैयाराम (22) बिजली का तार जोड़ रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने लकड़ी के सहारे से किसी तरह उसे केबल से अलग किया। इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी लेकिन तभी भैयाराम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। छोटेलाल के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया। बुधवार को शोकाकुल माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed