फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Preparations for Magh Mela in full swing, DM-SP inspected the holding area

Kaushambi News: माघ मेला की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने होल्डिंग एरिया का किया निरीक्षण

Tue, 30 Dec 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Magh Mela in full swing, DM-SP inspected the holding area
होल्डिंग एरिया स्थलों का निरीक्षण करते डीएम-एसपी। स्रोत: विभाग
डीएम डॉ. अमित पाल व एसपी राजेश कुमार ने होल्डिंग एरिया बनाए जाने के लिए विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाबू सिंह इंटर कॉलेज सयारा, एमवीआर डिग्री कॉलेज कसिया, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट कोखराज, मेला बाग मैदान, चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान कोईलहा तथा मखऊपुर मोड़ के पास स्थित मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि माघ मेला के दौरान वाहनों के ठहराव के लिए प्रस्तावित होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करें। उन्होंने कहा कि बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अलाव और कंबल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़, एसडीएम चायल अरुण कुमार, सीओ चायल अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम ने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का लिया जायजा

मंझनपुर। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। डीएम ने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण एवं लॉगबुक को देखा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed