फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Preparation complete, UP board exam will be held at 80 centers from tomorrow

तैयारी पूरी, कल से 80 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Wed, 23 Mar 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Preparation complete, UP board exam will be held at 80 centers from tomorrow
Preparation complete, UP board exam will be held at 80 centers from tomorrow - फोटो : KAUSHAMBI
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की । जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि 24 मार्च से होने वाली परीक्षा सकुशल कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण करें। केंद्र व्यवस्थापक भी अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन करें। किसी तरह की लापरवाही मिलने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बैठक में उन्होंने परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि परीक्षा अवधि में सीसीटीवी कैमरा बंद हुआ तो केंद्र व्यवस्थापक खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन जोनल, 15 सेक्टर ,80 स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत चार सचल दल तैनात किए गए हैं। सभी अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करें यदि कोई छात्र व छात्रा नकल करते हुए मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। जनपद में कुल 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि हाईस्कूल में कुल 23361 परीक्षार्थी व इंटर में 19143 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिले में छह अतिसंवेदनशील व आठ संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed