फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pregnant woman dies during treatment, father accuses in-laws of murder

Kaushambi News: गर्भवती की इलाज के दौरान मौत, पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 20 Jan 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 20 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during treatment, father accuses in-laws of murder
रेखा देवी। फाइल फोटो - फोटो : credit
क्षेत्र के अगिऔना गांव में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए पिटाई कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अगिऔना गांव के राम भरोस मजदूरी करते हैं। दो साल पूर्व उनकी शादी पश्चिमशरीरा थाना इलाके के मलियन का डेरा गांव की रेखा देवी (22) पुत्री राकेश सरोज के साथ हुई थी। राम भरोस ने बताया कि रेखा पांच माह की गर्भवती थी। रविवार को शाम घर में मछली बनी थी। सभी ने एक साथ खाना खाया। रात करीब 10 बजे रेखा के पेट में अचानक दर्द हुआ। उन्होंने इसकी सूचना रेखा के मायके वालों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह आननफानन उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां थोड़ी देर बाद उसकी सास भी अन्य ससुरालियों के साथ पहुंच गई। रेखा के पेट में दर्द काफी बढ़ने पर चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रेखा के पिता राकेश ने बताया कि उनकी बेटी सात माह की गर्भवती थी। आरोप है कि उनकी बेटी को आए दिन ससुराली दहेज के लिए मारा-पीटा करते थे। इस दौरान भी उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान देखे गए। आरोप लगाया कि उसकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या की है।

इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मायके वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में गहराई से जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed