फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pregnant was beaten with sticks, abortion happened

गर्भवती को लाठी डंडों से पीटा, हो गया गर्भपात

Sun, 05 Jun 2022 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pregnant was beaten with sticks, abortion happened
पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदरी गांव में दो दिन पहले मामूली विवाद को लेकर लाठी डंडों से लैस दबंगों ने एक गर्भवती महिला को पीट दिया। इससे गर्भवती की हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की दोपहर में गर्भपात हो गया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंदरी निवासी मंजीत कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसका पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत आदि लोगों से रास्ते को लेकर विवाद है। आरोप है कि दो दिन पहले जब मंजीत घर पर नहीं था। तभी पड़ोसी इंद्रजीत अपने परिवार वालों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर उसके दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगा। मंजीत की गर्भवती पत्नी किरण ने विरोध किया तो दबंगों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पिटाई से गंभीर गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को विवाहिता का गर्भपात हो गया। अस्पताल में विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता के पति ने इंद्रजीत सहित तीन अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मामले में पुलिस ने इंद्रजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed