फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pregnant operation done without permission, death of newborn

बिना अनुमति किया गर्भवती का ऑपरेशन, नवजात की मौत

Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pregnant operation done without permission, death of newborn
स्थानीय कस्बे के ओसा रोड पर स्थित निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने बिना अनुमति गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। प्रसव के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। घटना से परेशान पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के रमसहाईपुर गांव निवासी विनय तिवारी का कहना है उसकी पत्नी गर्भवती थी। प्रसव पूर्व उसका इलाज मंझनपुर के ओसा रोड़ स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। पांच अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को लेकर वह निजी अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद सामान्य प्रसव की बात कही। इसके बाद भी जबरन ऑपरेशन कर दिया गया। अभिभावक से ऑपरेशन किए जाने की अनुमति तक नहीं मांगी गई। इस दौरान नवजात की हालत बिगड़ने के बाद भी अस्पताल के स्टॉफ ने बच्चे को रेफर नहीं किया। बाद में नवजात की मौत हो गई। जिलाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed