फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pregnant Married to the knockout moribund

गर्भवती विवाहिता को पीटकर किया मरणासन्न

Wed, 01 Jul 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 01 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर मंगलवार की सुबह कटैया गांव की एक महिला और उसके पति को पीटकर पड़ोसियों ने मरणासन्न कर दिया। विवाहिता के गर्भवती होने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव के ईश्वरदीन ने बताया कि घर के सामने उसकी पुश्तैनी जमीन खाली पड़ी है। यहां वह जानवर बांधता है। घर की महिलाएं उपले भी यहीं बनाती हैं। इसी जमीन पर मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने कब्जा करने की कोशिश की। वह फावड़ा लेकर यहां खुदाई करने लगा। इसका उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने विरोध किया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही पड़ोसी और उसके घरवालों ने लक्ष्मी पर हमला कर दिया। उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। मारपीट होती देख वह बीच बचाव करने दौड़ा, तो हमलावरों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर आसपास के अन्य घरों के लोग दौड़े।
विज्ञापन


 ग्रामीणों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पड़ोसियों की पिटाई से घायल लक्ष्मी देवी गर्भवती है। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी बिगड़ी हालत देख गांववाले सन्न रह गए। ग्रामीणों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव जाकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को लेकर गांव में तनातनी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed