{"_id":"5e0659018ebc3e696a2e9b4a","slug":"prayer-was-offered-in-peace-kaushambi-news-ald2640580139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति से हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति से हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति से हुई जुमे की नमाज
नागरिकता कानून को लेकर बवाल की थी आशंका, डीएम-एसपी भी रहे भ्रमणशील
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में जुमा की नमाज शुक्रवार को अमन-चैन के बीच पढ़ी गई। हंगामे की आशंका पर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। मस्जिदों के बाहर जवानों का पहरा लगा था। डीएम-एसपी भ्रमणशील रहे। इसी का नतीजा रहा कि जिले में घटना नहीं हुई।
नागरिकता कानून को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध, प्रदर्शन की आशंका थी। इसे लेकर डीजीपी ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर रखा था। एहतियातन कौशाम्बी का पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना रहा। अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के सम्मानित लोगों व मौलानाओं संग पहले ही बैठकें करके शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। चेताया था कि किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसपर रासुका लगा दिया जाएगा। अलर्ट के मद्देनजर जनपद को तीन जोन और 44 सेक्टर में बांट दिया गया था। शुक्रवार को सुबह से ही सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट क्षेत्र का भ्रमण कर गतिविधियों का जायजा लेते रहे। कोतवालियों की फोर्स भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रही। मस्जिदों के आसपास जवानों का पहरा देखने को मिला। डीएम मनीष कुमार वर्मा तथा एसपी अभिनंदन अधिकारी मातहतों से पल-पल की गतिविधियों का जायजा लेते रहे। शाम तक कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
इनका कहना है
हंगाम की आशंका के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना रहा। फोर्स मुस्तैद रही। सभी जोनल, सेक्टर प्रभारी मोबाइल रहकर स्थितियों पर नजर रखे हुए थे। इसका नतीजा रहा कि जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपदवासियों का भी धन्यवाद।
विज्ञापन
मनीष कुमार वर्मा-डीएम