फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prayagraj Diploma Pharmacist Association President injured in accident

Kaushambi News: प्रयागराज डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हादसे में घायल

Sat, 27 Dec 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 27 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Diploma Pharmacist Association President injured in accident
सैनी कोतवाली के ससुर खदेरी नदी के पास बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी पत्नी को भी चोटें आई है। फिलहाल दंपती खतरे से बाहर है। प्रयागराज में उनका इलाज चल रहा है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह इन दिनों क्षय रोग अस्पताल में तैनात हैं। वह मूल रूप से फतेहपुर जनपद के धाता बेलावां के रहने वाले हैं। एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह गांव गए थे। खागा होते हुए बृहस्पतिवार को पत्नी सुशीला देवी के साथ कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार अजुहा के ससुर खदेरी नदी के निकट पहुंची। अचानक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार का टायर फट गया। हादसे में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान संतोष सिंह के सीने और पत्नी को हल्की खरोंचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed