फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pratapgarh news

शिक्षा के बिना अधिकार मिलना संभव नहीं

Sat, 12 Sep 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 12 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा के बिना अधिकार मिल पाना संभव नहीं है। क्योंकि ज्ञान के बिना अधिकारों की जानकारी ही नहीं हो पाती। जिस दिन समाज शिक्षित हो जाएगा। अधिकार की लड़ाई खत्म हो जाएगी। ये बातें शनिवार को मंझनपुर में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कही।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यालय स्थित डायट मैदान में शनिवार को डीएसएचआरडी (डिवोटेड सोसाइटी फॉर ह्यूमन रिफार्मेशन एंड डेवलपवमेंट) की ओर से मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कहाकि समाज का हर व्यक्ति अपने मूल अधिकारों को जाने और उसका हनन कतई बर्दाश्त नहीं करे। जरूरत पड़े तो इसके लिए कानून के दायरे में रहकर संघर्ष भी किया जाए।
विज्ञापन


 न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने कहाकि मानवाधिकार के प्रति समाज को जागरूक किए जाने की जरूरत है। लोग जागरूक होंगे तो खुद ही अपने अधिकार का हनन नहीं होने देंगे। जिला जज उमेश कुमार ने कहाकि अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इस लड़ाई में किसी को भी पीछे नहीं हटना चाहिए। संगठन के चेयरमैन आरके गुप्ता ने कहाकि जिले के लोगों को यदि किसी तरह की कोई शिकायत है। कहीं उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है तो वे इसकी शिकायत संगठन से करें। सभी की समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर आरके जायसवाल, डॉ. नईम हाशमी, अतर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed