फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pramod Sahu becomes President of Deviganj Business Board, Momin General Secretary

देवीगंज व्यापार मंडल के प्रमोद साहू बने अध्यक्ष, मोमिन महामंत्री

Wed, 16 Oct 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pramod Sahu becomes President of Deviganj Business Board, Momin General Secretary
Pramod Sahu becomes President of Deviganj Business Board, Momin General Secretary - फोटो : KAUSHAMBI
देवीगंज व्यापार मंडल के प्रमोद साहू बने अध्यक्ष, मोमिन महामंत्री
विज्ञापन

कड़ा। विकास खंड के देवीगंज व्यापार मंडल का चुनाव मंगलवार को सम्पंन हो गया। 631 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 624 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद साहू और महामंत्री के लिए मोमिन अंसारी विजई घोषित किए गए।

मंगलवार को हुए मतदान में पर्यवेक्षक के रूप में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रवेश केसरवानी व जिला उपाध्यक्ष अरविंद केसरवानी मौजूद रहे। पांच सदस्यीय टीम द्वारा अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए चुनाव कराया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे समाप्त हुआ। मतदान कइे दौरान 631 मतों के सापेक्ष 624 मत ही पड़े। मतदान के बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रमोद साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप साहू को 95 मतों से पराजित किया। जिसमें प्रमोद साहू को 359 व प्रदीप साहू को 254 मत मिले। तूफान को 02 मत से ही संतोष करना पड़ा। नौ मत अवैध पाए गए। महामंत्री पद पर हुआ चुनाव बहुत ही रोमांचक रहा। जिसमे जीत मोमिन अंसारी की हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंकित साहू को 7 मतों से पराजित किया। चुनाव समिति द्वारा जैसे ही चुनाव परिणाणों की घोषणा की गई, प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। मतगणना के दौरान मौजूदा पर्यवेक्षकों ने विजई प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीओ सिराथू रामवीर सहित कोतवाली प्रभारी कड़ाधाम अशोक कुमार मय फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed