फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prakash Poly Clinic won the final match by nine wickets

Kaushambi News: प्रकाश पाॅली क्लीनिक ने नौ विकेट से जीता फाइनल मुकाबला

Wed, 31 Jan 2024 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 Jan 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Prakash Poly Clinic won the final match by nine wickets
प्रकाश पाॅली क्लीनिक ने नौ विकेट से जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

- मिनी स्टेडियमइ में आयोजित हुआ मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट
फोटो नं-23
सवांद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। कस्बा स्थित मिनी स्टेडियम में बुधवार को मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विजय इलेवन क्लब धोबियन का पूरा और प्रकाश पाॅली क्लीनिक अमरूपुर महावां के बीच खेला गया। इसमें प्रकाश पाॅली क्लीनिक ने धोबियन का पूरा को नौ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धोबियन पूरा टीम 14 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरूपुर महावां की टीम ने ओपनर रंजीत यादव के 70 रन की नाबाद पारी की बदौलत नौ विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया। आयोजक पवन सिंह व प्रीतम द्विवेदी ने विजेता और उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन केशरवानी ने मैन ऑफ द मैच रंजीत यादव और मैन ऑफ द सीरीज आकाश त्रिपाठी को पुरस्कृत किया। अंपायर वीरन सरोज व रामानुज मिश्र और कमेंट्रेटर सुधांशु द्विवेदी रिजवान अहमद, स्कोरर धर्मेंद्र कुमार रहे। इस दौरान अकबर सिंह, जितेंद्र कौशल, पवन केसरवानी, हरिनारायण केशरवानी, अजीत रैना, प्रवीण सेन, शिवा श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed