फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pradhan strips Asha Bahu after being stripped, made video

प्रधान ने आशा बहू को निर्वस्त्र कर पीटा, बनाया वीडियो

Fri, 09 Oct 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pradhan strips Asha Bahu after being stripped, made video
चरवा कोतवाली इलाके की एक महिला को बृहस्पतिवार की सुबह अवैध कब्जे का विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने निर्वस्त्र कर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। साथ ही इसे वायरल करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी मोबाइल भी छीन ले गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर एसपी को दी है।
विज्ञापन

चरवा इलाके की पीड़ित महिला ने बताया कि वह आशा कार्यकर्ता है। गांव में उसकी पुश्तैनी जमीन है। आरोप है कि जमीन में ग्राम प्रधान पंचायत भवन का निर्माण करा रहा है। जबकि मामला अदालत में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार सुबह प्रधान नींव खुदवा रहा था।
विज्ञापन

विरोध करते हुए खुदाई का वीडियो बनाने पर भतीजे व भाइयों संग मिलकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसको निर्वस्त्र करके वीडियो बना लिया। इसे सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसका सरकारी मोबाइल भी छीन लिया। इस दौरान पीड़िता रहम की भीख मांगती रही लेकिन, आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। रुतबा होने के कारण गांव वाले भी दखल देने की हिम्मत नहीं जुटा सके। महिला का कहना है कि घटना की तहरीर देने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed