{"_id":"64e7b02334a7e196e20a5965","slug":"pradhan-along-with-his-colleagues-attacked-father-and-son-with-an-axe-serious-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2477-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर
Fri, 25 Aug 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के बैरगांव में पिता पुत्र की कुल्हाड़ी से हमले के बाद घटना स्थल पर मुस्तैद पुलिस
प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर
- सरायअकिल कोतवाली के बैर आमद करारी गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। बैरआमद करारी उर्फ बैरगांव में पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर अपने निर्माणाधीन मकान की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। घटना से गांव में तनाव में है। पुलिस ने घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसपी समर बहादुर ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बैरआमद करारी गांव निवासी मानसिंह के घरवालों ने बताया कि वह गांव में ही घर बनवा रहे हैं। बुधवार रात मानसिंह (40) खाना खाने के बाद बेटे गोलू (14) के साथ निर्माणाधीन मकान की रखवाली के लिए चले गए। पिता-पुत्र पड़ोसी संजय कुमार के मकान के टिन शेड के नीचे चारपाई बिछाकर सो रहे थे। बृहस्पतिवार भोर करीब चार बजे रंजिश में प्रधान सियाराम और उसके दो साथी बृजलाल व तोता के साथ लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और सो रहे पिता-पुत्र पर ताबड़ तोड़ वार करने लगा। शोरगुल पर संजय सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पुलिस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मानसिंह के चाचा मोहनलाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
काफी दिनों से चल रही थी दोनों परिवारों के बीच रंजिश
मानसिंह के परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले ग्राम प्रधान सियाराम गांव के उत्तर दिशा में घूरी गांव की सीमा के समीप ग्राम सभा की बंजर जमीन पर मकान बनवा रहा था। जिसकी शिकायत मान सिंह के दादा के लड़के मोहनलाल, द्वारका प्रसाद, प्रेम चंद्र व सौखीलाल आदि ने तहसीलदार से की। तहसीलदार के आदेश पर पुलिस ने काम रुकवा दिया था। इसके बाद 19 अगस्त को प्रधान सियाराम ने गोशाला का ताला तोड़ कर द्वारका प्रसाद, प्रेमचंद्र, मोहनलाल व ज्ञानचंद्र के खिलाफ चार गोवंशों की चोरी करने की तहरीर पुलिस को दी। शिकायत की जांच जब पुलिस ने किया तो तीन गोवंश बाहर मृत पाए गए और एक गोशाला के अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला था। गोवंश चोरी मामले में पुलिस जांच में जब मान सिंह के परिवार को क्लीन चिट मिल गई तो बदला चुकाने के लिए प्रधान सियाराम ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।