फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Practice won't stop if one pitch goes bad; a second pitch is being prepared.

Kaushambi News: एक पिच खराब होने पर नहीं रुकेगा अभ्यास, तैयार हो रही दूसरी पिच

Fri, 19 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Practice won't stop if one pitch goes bad; a second pitch is being prepared.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में निर्माणाधीन नई पिच। संवाद
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों के बेहतर अभ्यास के लिए एक नई क्रिकेट पिच का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस नई पिच को विशेष रूप से काली मिट्टी से तैयार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को बाउंस और टर्न समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

टेंवा स्थित स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह-शाम 50-60 खिलाड़ी क्रिकेट का अभ्यास करने आते हैं। खिलाड़ी लंबे समय से नई पिच की जरूरत महसूस कर रहे थे। नई पिच की मांग पर मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने खिलाडियों की जरूरत को देखते हुए पिच बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हालांकि, स्टेडियम में पहले से एक पिच बनी हुई है। नई पिच अलवारा झील की काली मिट्टी से बनाई जा रही है। पिच बनाने के लिए मैदान पर मिट्टी को फैलाया भी जा चुका है। उम्मीद है कि आगामी एक महीने के भीतर यह पिच पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। पिच बनने से खिलाड़ी निखिल पाल, अनूप अग्रहरि व अर्श केशरी ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed