फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pothole road is dead

गड्ढेभरी सड़क बनी है जानलेवा

Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
उदिहिन से बंबूपुर गांव तक जाने वाली सड़क कई साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। मरम्मत नहीं होने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर तो सड़क का नामोनिशां मिट गया है। पानी, गड्ढे से भरी सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से ग्रामीणों के साथ राहगीरों में गुस्सा है। 
विज्ञापन


सिराथू तहसील के धाता मुख्यमार्ग से बंबूपुर गांव को जाने से लिए करीब 20 साल पहले सड़क बनाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग से बनाई गई 5 किलोमीटर सड़क के बनने के बाद एक बार भी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


गड्ढों में बस्ती के आसपास हमेशा पानी भरा रहता है। वहीं बारिश के दिनों में तो सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। क्षेत्र के रहने वाले गुलाबचंद्र, रघुनंदन, राजेश यादव, इन्द्रभवन, राम प्रसाद आदि का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी रास्ते को दुरूस्त नहीं कराया जा रहा है। जबकि इसी सड़क से रोजाना थोन, पाठककापुरवा, सायनगर, बालेपुर, पतीकापुरवा, मैदहाई आदि गांवों के लोगों का आना-जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रास्ते के क्षतिग्रस्त होने से सबसे ज्यादा दिक्कत रात में साइकिल से आने-जाने वालों को होती है। अक्सर लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार तहसील दिवस में भी प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। इसके अलावा एसडीएम, सीडीओ और एक्सईएन से शिकायत की गई। फिर भी रास्ते की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों और राहगीरों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed