फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Postmortem report confirms death due to illness, police release mother and son arrested on suspicion of murder

Kaushambi News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि, हत्या के शक में पकड़े गए मां-बेटे को पुलिस ने छोड़ा

Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Postmortem report confirms death due to illness, police release mother and son arrested on suspicion of murder
कोखराज के खोजवापुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई अमरनाथ की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह स्पष्ट हो गया। रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी बताया गया है, जिससे हत्या की आशंका खत्म हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद प्रारंभिक संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के भतीजे सूरज बली और उसकी मां धनपति को हिरासत में लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि न होने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद अमरनाथ का अंतिम संस्कार भी करा दिया। वहीं शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे के बाद मां-बेटे घर से कहीं चले गए। देर शाम तक उनके घर पर ताला बंद रहा, जिससे उनके आगे के कार्यक्रमों की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले में अब कोई आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed