Crime : फेसबुक पर गर्लफ्रेंड संग फोटो पोस्ट कर लिखा, इसी ने बर्बाद की मेरी जिंदगी.. फिर फांसी लगाकर दी जान
कैमा निवासी छोटेलाल यादव का बेटा राहुल (22) बीफॉर्मा का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक राहुल कोरोना काल में सीएचसी सिराथू के आधीन कोविड ऑपरेटर (संविदा) पद पर नौकरी कर रहा था। इसी दौरान सीएचसी में काम कर रही एक एएनएम से राहुल के प्रेम संबंध हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पइंसा कोतवाली के कैमा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस कदम को उठाने से पहले युवक ने फेसबुक पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया। इसमें प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पिता व सुसाइड नोट के आधार पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कैमा निवासी छोटेलाल यादव का बेटा राहुल (22) बीफॉर्मा का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक राहुल कोरोना काल में सीएचसी सिराथू के आधीन कोविड ऑपरेटर (संविदा) पद पर नौकरी कर रहा था। इसी दौरान सीएचसी में काम कर रही एक एएनएम से राहुल के प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक-दूसरे के साथ तीन साल तक प्रेम संबंधों में रहे। हाल ही में एएनएम ने शादी से इन्कार किया तो इसी बात को लेकर राहुल परेशान था।
शुक्रवार की रात फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत का जिम्मेदार एएनएम को बताया है। शनिवार की सुबह राहुल का शव फंदे लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइट नोट बरामद कर लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर व सुसाइट नोट के आधार पर एएनएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर एएनएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक के पास मिले सुसाइड नोट व मोबाइल को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रेम संबंधों की बात सामने आई है, जिसकी गहराई से पड़ताल कराई जा रही है। - समर बहादुर-एएसपी
फेसबुक पर लिखा, मेरी लाइफ इसी ने खराब की
राहुल ने मरने से आठ घंटे पहले फेसबुक पर एक नोट लिखा। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका को बताया है। फेसबुक पोस्ट में लिखा ‘मेरी लाइफ इसी ने खराब की है’। इसके साथ ही युवक ने अपनी और प्रेमिका की फोटो भी पोस्ट की है।