फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Posting a photo with girlfriend on Facebook, wrote, this ruined my life .. then hanged himself

Crime : फेसबुक पर गर्लफ्रेंड संग फोटो पोस्ट कर लिखा, इसी ने बर्बाद की मेरी जिंदगी.. फिर फांसी लगाकर दी जान

Sat, 03 Jun 2023 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 05:46 PM IST
सार

कैमा निवासी छोटेलाल यादव का बेटा राहुल (22) बीफॉर्मा का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक राहुल कोरोना काल में सीएचसी सिराथू के आधीन कोविड ऑपरेटर (संविदा) पद पर नौकरी कर रहा था। इसी दौरान सीएचसी में काम कर रही एक एएनएम से राहुल के प्रेम संबंध हो गए।

विज्ञापन
Posting a photo with girlfriend on Facebook, wrote, this ruined my life .. then hanged himself
राहुल यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पइंसा कोतवाली के कैमा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस कदम को उठाने से पहले युवक ने फेसबुक पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया। इसमें प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पिता व सुसाइड नोट के आधार पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैमा निवासी छोटेलाल यादव का बेटा राहुल (22) बीफॉर्मा का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक राहुल कोरोना काल में सीएचसी सिराथू के आधीन कोविड ऑपरेटर (संविदा) पद पर नौकरी कर रहा था। इसी दौरान सीएचसी में काम कर रही एक एएनएम से राहुल के प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक-दूसरे के साथ तीन साल तक प्रेम संबंधों में रहे। हाल ही में एएनएम ने शादी से इन्कार किया तो इसी बात को लेकर राहुल परेशान था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत का जिम्मेदार एएनएम को बताया है। शनिवार की सुबह राहुल का शव फंदे लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइट नोट बरामद कर लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर व सुसाइट नोट के आधार पर एएनएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता की तहरीर पर एएनएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक के पास मिले सुसाइड नोट व मोबाइल को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रेम संबंधों की बात सामने आई है, जिसकी गहराई से पड़ताल कराई जा रही है। - समर बहादुर-एएसपी

फेसबुक पर लिखा, मेरी लाइफ इसी ने खराब की
राहुल ने मरने से आठ घंटे पहले फेसबुक पर एक नोट लिखा। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका को बताया है। फेसबुक पोस्ट में लिखा ‘मेरी लाइफ इसी ने खराब की है’। इसके साथ ही युवक ने अपनी और प्रेमिका की फोटो भी पोस्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed