फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Posters pasted of 50 thousand prize shooter Abdul Kavi, police searching with enthusiasm

कौशांबी : माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि की तलाश में पुलिस ने चिपकाए पोस्टर, 18 साल से चल रहा है फरार

Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 11:39 PM IST
सार

राजूपाल हत्याकांड में 18 साल से फरार शूटर अब्दुल कवि की तलाश में जुटी पुलिस और सीबीआई ने उसके खिलाफ पोस्टरवार शुरू कर दिया है। सीबीआई से भगोड़ा घोषित अब्दुल कवि की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
Posters pasted of 50 thousand prize shooter Abdul Kavi, police searching with enthusiasm
Kaushambi : इनामी शूटर अब्दुल कवि की खोजबीन के लिए लगाए गए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजूपाल हत्याकांड में 18 साल से फरार शूटर अब्दुल कवि की तलाश में जुटी पुलिस और सीबीआई ने उसके खिलाफ पोस्टरवार शुरू कर दिया है। सीबीआई से भगोड़ा घोषित अब्दुल कवि की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। अब पुलिस ने अब्दुल कवि की तस्वीर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराकर उसकी गिरफ्तारी के लिए आम जनता से सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


25 जनवरी 2005 में प्रयागराज में राजूपाल की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। विवेचना के दौरान सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी अब्दुल कवि का नाम इस हत्याकांड में सामने आया था। अब्दुल कवि माफिया अतीक का शूटर रहा है। वह 18 साल से सीबीआई को चकमा देकर फरार चल रहा है। 14 फरवरी को सीबीआई ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।

विज्ञापन

इस बीच प्रयागराज में ही राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल व उसके दो सरकारी गनर की हत्या कर दी गई। पुलिस को पता चला कि हत्याकांड में शामिल शूटर अब्दुल कवि के घर में हैं। तीन मार्च को पुलिस ने कवि के घर पर कई थानों की फोर्स के साथ दबिश दी तो तमाम संदिग्ध गतिविधि दिखी। हालांकि, यहां कोई शूटर तो नहीं मिला, लेकिन घर को जमींदोज कराने के दौरान कई नाजायज असलहा व बम बरामद हुए। अब्दुल कवि पर आईजी चंद्र प्रकाश ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है।

इसके बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। इसे लेकर पुलिस ने अब अब्दुल कवि की तस्वीर वाला पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को पुलिस ने जिले के बस व रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों पर अब्दुल कवि का पोस्टर चस्पा कराया। पोस्टर पर इनाम की धनराशि को भी अंकित कराया गया है। पुलिस का मानना है कि आम जनता कवि के बाबत सूचना दे सकती है। सूचना देने वाले का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।

सीबीआई से भगोड़ा माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराकर आम जनता से भी गिरफ्तारी में सहयोग मांगा गया है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed