फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   poorani pension ke liye tani mutthi

पुरानी पेंशन के लिए तानी मुट्ठी

Mon, 29 Oct 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 29 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
poorani pension ke liye tani mutthi
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शनिवार को सरकारी कर्मचारियों ने भाजपा सांसद विनोद सोनकर के संसदीय कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय में सांसद की अनुपस्थिति में विधायक सदर के प्रतिनिधि दुर्गेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि पेंशन बहाल नहीं की गई तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी संघ, सफाई कर्मचारी संघ व जूनियर शिक्षक संघ आदि संगठनों से जुड़े कर्मचारी डायट मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए संसदीय कार्यालय (विकास भवन) पहुंचे। वहां पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त करने का विरोध दर्ज कराते हुए कार्यालय का घेराव किया। सांसद की गैरमौजूदगी में विधायक सदर लाल बहादुर के प्रतिनिधि दुर्गेश गुप्ता को ज्ञापन देकर पेंशन बहाल कराने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बंद होने से लाखों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। यह व्यवस्था बंद करके सरकार ने शासकीय कर्मचारियों से बुढ़ापे की लाठी छीन ली है। इस मौके पर देवेंद्र द्विवेदी, रमेश चंद्र सेन, राजेंद्र सिंह, ईश्वर शरण सिंह, ईश्वरीय प्रसाद शुक्ला, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed