फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   polioce arrested seven munnabhai

सर्वजीत नोहरी का पूरा व कृष्णचंद्र भरुहिया बैरगांव में पकड़े गए सात मुन्ना भाई

Fri, 28 Feb 2020 02:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
polioce arrested seven munnabhai
चायल-सरायअकिल। दोआबा के शिक्षा माफिया अपनी हरकतों से नहीं बाज आ रहे हैं। गुरुवार को चरवा और सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों सात मुन्ना भाई पकड़े गए। ये सभी दूसरे की जगह हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दे रहे थे। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तहरीर पर संबंधित थानों में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। प्रशासनिक कार्रवाई से पूरे दिन जिले भर में खलबली मची रही।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों को जिले के शिक्षा माफिया खुली चुनौती दे रहे हैं। माफिया कभी पेपर वायरल कर रहे हैं तो कभी केंद्र से बाहर कॉपी लिखवाकर बंडल में मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार को हाईस्कूल सामजिक विज्ञान की परीक्षा में तो हद ही हो गई। एसडीएम चायल ज्योति श्रीवास्तव ने गोपनीय सूचना पर चरवा क्षेत्र के सर्वजीत सिंह इंका नोहरी का पूरा में छापेमारी किया। इसे पं जगतनारायण इंका रमदायलपुर के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जांच के दौरान इस केंद्र के अंदर कुलदीप कुमार की जगह उसके भाई इंद्रजीत व नितिन पाल के स्थान पर बाकेलाल सरोज को परीक्षा देते पकड़ा गया। ये दोनों फर्जी आधारकार्ड और प्रवेश पत्र की मदद से परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन

केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट-ईओ चायल दिनेश कुमार सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। इसी तरह से सीओ चायल डॉ कूष्ण गोपाल सिंह ने भी गोपनीय सूचना के आधार पर सरायअकिल के कृष्णचंद्र भरुहिया उमावि बैरगांव में छापेमारी किया। यहां भी अनुज कुमार की जगह श्विपूजन, कमल चौधरी के स्थान पर उज्जवल सिंह, शुभम साहू की जगह शैलेंद्र कुमार, विकास वर्मा की जगह प्रशांत वर्मा व आकाश यादव के स्थान पर विजय पाल समेत पांच मुन्ना भाईयों को परीक्षा देते पकड़ा गया। सभी को सरायअकिल पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया। सूचना के बाद एसपी अभिनंदन ने भी सरायअकिल थाने पहुंचकर पूछताछ किया। दिनभर चले मंथन के बाद देर शाम स्टेटिक मजिस्ट्रेट-एबीएसए नेवादा अजीत कुमार सिंह की तहरीर पर पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed